HomeHindiअपना वेट बढ़ाने के...

अपना वेट बढ़ाने के लिए केला कब खाना चाहिए, वजन बढ़ाने के लिए केला कैसे खाएं

- Advertisement -

लोगों के लिए वजन बढ़ाना जितना मुश्किल है, वजन घटाना भी उतना ही मुश्किल है। लेकिन क्या आप जानते है वजन बढ़ाने के लिए केला कब खाना चाहिए इन हिंदी, दुबले-पतले लोग वजन बढ़ाने के लिए कई तरह की डाइट फॉलो करते हैं, इनमे केला भी शामिल है,जो वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। केला खाने से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व भी मिलते हैं। केला खाना बालों और त्वचा के साथ शरीर की मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

केले में मौजूद गुण शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखते हैं। केले में पर्याप्त मात्रा में विटामिन, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन, फोलिक एसिड और आयरन आदि पाए जाते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए केले का सेवन सही समय पर करना बहुत जरूरी है। अगर आप किसी भी चीज का सेवन सही समय पर नहीं करते हैं तो आपको उसका उतना फायदा नहीं मिल पाता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए केला कब खाना चाहिए?

- Advertisement -

वेट बढ़ाने के लिए केला कब खाना चाहिए इन हिंदी

अगर आप वजन बढ़ाने के लिए केले को अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं तो आपको इसके सेवन का सही समय भी पता होना चाहिए। शरीर का वजन बढ़ाने के लिए आप केले का सेवन किसी भी समय कर सकते हैं। खासतौर पर नाश्ते और स्नैक्स के रूप में केला खाने से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा आप वर्कआउट करने से पहले या बाद में भी केला खा सकते हैं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में बेहतर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

- Advertisement -

वजन बढ़ाने के लिए केला सुबह नाश्ते या दोपहर के खाने के साथ, वर्कआउट से पहले या वर्कआउट के बाद खाना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए सुबह के समय केले का सेवन करना सबसे अच्छा होता है।

- Advertisement -

अगर आप सुबह व्यायाम या वर्कआउट करते हैं, तो आप वर्कआउट के बाद नाश्ते के रूप में केले का सेवन कर सकते हैं। सुबह और दोपहर के समय केला खाने से आपके शरीर को ऊर्जा और जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, इससे आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत और विकसित होती हैं।

केले में मौजूद कैलोरी और कार्ब्स की मात्रा वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होती है। एक शोध के अनुसार, एक केले में लगभग 105 कैलोरी होती है और इसमें लगभग 27 ग्राम कार्ब्स पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपके शरीर को संपूर्ण पोषण मिलता है।

केले में मौजूद गुण शरीर का वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन वजन बढ़ाने के लिए अगर आप केले को कुछ अन्य चीजों के साथ मिलाकर खाएंगे तो आपको दोगुना फायदा मिलेगा। केले का शेक और केले की स्मूदी का सेवन भी आपको वजन बढ़ाने में मदद करता है। वजन बढ़ाने के लिए आप केले का सेवन इन तरीकों से कर सकते हैं –

वजन बढ़ाने के लिए दूध और केला कैसे खाएं इन हिंदी

दूध और केला खाने से आपको दोगुना फायदा मिलता है। इसके सेवन से आपको कैल्शियम, प्रोटीन और पोटैशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। वजन बढ़ाने के लिए केले में दूध मिला दे और अच्छे से ब्लेंड कर लें। आप इस शेक में थोड़ी मात्रा में शहद भी जोड़ सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना केला और दूध का सेवन करने से आपको वजन बढ़ाने में मदद देखने को मिलेगी।

वजन बढ़ाने के लिए केला और सूखे मेवे कैसे खाएं इन हिंदी

वजन बढ़ाने के लिए केले के साथ सूखे मेवे का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए केले के साथ बादाम और किशमिश खाएं। लगभग 10 बादाम और 10 किशमिश को रात भर भिगो दें। सुबह बादाम को छीलकर केले के साथ मिलाकर शेक तैयार कर लें। कुछ दिनों तक इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

वजन बढ़ाने के लिए केला और घी कैसे खाएं इन हिंदी

केले में घी मिलाकर खाने से वजन बढ़ाया जा सकता है। 2 केले को अच्छे से मैश कर करने के बाद, इसमें 1 चम्मच देसी घी डाल दीजिए। इसे रोज सुबह नाश्ते में शामिल करें। इनमें कैलोरी और फैट का मिश्रण होता है, जो वजन बढ़ाने में मदद करता है।

वजन बढ़ाने के लिए केला और ओट्स कैसे खाएं

वजन (वेट) बढ़ाने में ओट्स -केला भी मददगार होते हैं। इसके लिए पहले आपको ओट्स को दूध में उबाल लेना है, फिर इसमें घी डालना है, इसके बाद केले के टुकड़े डालें। इन तीनों को मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से वजन बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

इन बातों का रखे ध्यान

वजन बढ़ाने वाला कोई भी फूड रात के समय नहीं खाना चाहिए, क्योंकि शरीर इसे वसा के रूप में संग्रहित कर सकता है। आप नाश्ते या दोपहर के भोजन के साथ केले का सेवन कर सकते हैं।

सुरक्षित रूप से वजन बढ़ाने के लिए व्यायाम करना न भूलें। वेट ट्रेनिंग करके आप बढ़े हुए वजन को टाइट और मस्कुलर बना सकते हैं। यह उपाय आपके व्यक्तित्व और ताकत को निखारने का भी काम करेगा।

केला कफ बढ़ाने वाला माना जाता है। इसलिए आयुर्वेद उन लोगों को इसका सेवन करने से रोकता है जो कफ, खांसी और सर्दी से पीड़ित हैं। इसलिए ठंड और रात के समय इसे खाने से बचना चाहिए।

- Advertisement -

Ad - Buy This Place

Most Popular

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More from Author

कल का राशिफल 11 मार्च 2025 (11 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 11 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 11 March...

आज का राशिफल 10 मार्च 2025 (10 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 10 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 10 March...

कल का राशिफल 10 मार्च 2025 (10 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 10 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 10 March...

आज का राशिफल 09 मार्च 2025 (09 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 09 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 09 March...

AD

Read Now

कल का राशिफल 11 मार्च 2025 (11 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 11 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 11 March 2025) -  आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ के कई नए अवसर मिलेंगे। अगर आप प्रॉपर्टी में पैसा लगाते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा।  कल का राशिफल 11 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 11...

आज का राशिफल 10 मार्च 2025 (10 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 10 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 10 March 2025) -  धन का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई आपसे मिलने आ सकता है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के लोगों के सामने आ सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलने की संभावना...

कल का राशिफल 10 मार्च 2025 (10 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 10 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 10 March 2025) -  किस्मत का साथ मिलेगा। जीवन में होने वाली घटनाएं उतनी कठिन नहीं हैं, जितना आप सोच रहे हैं। आपका जीवनसाथी आपके लिए कोई फायदेमंद बात करेगा।  कल का राशिफल 10 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal...

आज का राशिफल 09 मार्च 2025 (09 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 09 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 09 March 2025) -  करियर में लाभ के अच्छे योग हैं। पदोन्नति मिल सकती है और धन लाभ भी होगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं और व्यापार में तरक्की से खुशी मिलेगी।  आज का राशिफल...

कल का राशिफल 09 मार्च 2025 (09 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 09 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 09 March 2025) - किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीदें हैं। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना आपको तनाव दे सकता है।   कल का राशिफल 09 मार्च 2025...

आज का राशिफल 08 मार्च 2025 (08 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 08 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 08 March 2025) - दिन बहुत शुभ है। व्यापार में आपको किस्मत का साथ मिलेगा। शनि की शुभ दृष्टि से दिन लाभ से भरा रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के योग हैं।  आज का राशिफल 08...

कल का राशिफल 08 मार्च 2025 (08 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 08 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 08 March 2025) -  दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। घर की किसी लड़की को बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्य आपको आराम और सुकून देने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।  कल का...

आज का राशिफल 07 मार्च 2025 (07 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 07 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 07 March 2025) -  दिन अनुकूल रहेगा। घर में विभिन्न कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों के करियर से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलने से...

कल का राशिफल 07 मार्च 2025 (07 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 07 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 07 March 2025) -  आपको पैसों के मामले में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्टेशनरी का बिजनेस करने वालों को आज मुनाफा होगा। जमीन-जायदाद से जुड़े काम होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना...

आज का राशिफल 06 मार्च 2025 (06 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 06 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 06 March 2025) -  करियर में लाभ होगा और खुशियों में वृद्धि होगी। अच्छे लोगों की संगति से आपको लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से जमीन-जायदाद से जुड़ा विवाद सुलझ जाएगा। आज का राशिफल 06...

कल का राशिफल 06 मार्च 2025 (06 March 2025 Rashifal Kal Ka)

कल का राशिफल 06 मार्च 2025 (Kal Ka Rashifal 06 March 2025) -  दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बच्चों की ज़रूरतों और उनकी खुशी के लिए आप पैसे खर्च कर सकते हैं। लंबे समय के बाद अपने जीवनसाथी...

आज का राशिफल 05 मार्च 2025 (05 March 2025 Rashifal Aaj Ka)

आज का राशिफल 05 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 05 March 2025) -  दिन सफलता से भरा रहेगा, इसके साथ ही यात्रा के भी योग हैं। तरक्की के साथ-साथ कानूनी विवादों में भी आपको सफलता मिलेगी। धन और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पूरा दिन बढ़िया रहेगा।...