पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं – हिंदू धर्म में लोग अपने देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। किसी भी व्रत को रखने के लिए उस व्रत के नियम, व्रत के दौरान भोजन, व्रत रखने का शुभ दिन, शुभ मुहूर्त आदि की जानकारी होनी चाहिए। आज की पोस्ट में हम जानेंगे कि पूर्णिमा व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं। इसके अलावा हम जानेंगे कि इस व्रत का क्या महत्व है और किन लोगों को यह व्रत रखना चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है, इसलिए इसे अंत तक पढ़ें।
पूर्णिमा के व्रत में नमक खाना चाहिए या नहीं In Hindi (Purnima Ke Vrat Me Namak Khana Chahiye Ya Nahi In Hindi)
पूर्णिमा व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। पूर्णिमा व्रत के दौरान आप सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। व्रत का सीधा संबंध खाने से होता है, इसलिए आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। पूर्णिमा का व्रत भगवान सत्यनारायण के लिए रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।
पूर्णिमा के दिन सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं / पूर्णिमा के दिन सिंदूर लगाना चाहिए कि नहीं
पूर्णिमा के दिन सिंदूर लगाना चाहिए या नहीं, यह किसी भी धार्मिक शास्त्र में स्पष्ट नहीं किया गया है। हिंदू धर्म में सभी विवाहित महिलाएं रोजाना सिंदूर लगाती हैं। सिंदूर विवाहित महिलाओं का मुख्य श्रृंगार होता है। हिंदू धर्म में विवाह तभी पूर्ण माना जाता है जब दूल्हा अपनी दुल्हन की मांग भरता है।
विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए सिंदूर लगाती हैं। कुछ महिलाएं पूर्णिमा के दिन सिंदूर लगाती हैं और कुछ महिलाएं नहीं। हर किसी की अपनी राय हो सकती है क्योंकि धार्मिक ग्रंथों में इसका कोई उल्लेख नहीं है।
पूर्णिमा के दिन बाल धोने चाहिए या नहीं / पूर्णिमा के दिन बाल धोना चाहिए की नहीं
पूर्णिमा के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ दिन माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और अगर आप कोई व्रत रखती हैं तो आपको उस दिन भूलकर भी बाल नहीं धोने चाहिए।
हमारे धार्मिक शास्त्रों में महिलाओं के लिए बाल धोने को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अगर आप किसी शुभ दिन व्रत रखती हैं तो आपको व्रत वाले दिन बाल धोने से बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि व्रत के दिन बाल धोने से हमारे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है।
पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं / पूर्णिमा व्रत में क्या खाना चाहिए
कोई भी व्रत सीधे तौर पर खाने से जुड़ा होता है, इसलिए व्रत रखने से पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि व्रत में क्या खाना चाहिए। अगर पूर्णिमा व्रत की बात करें तो कई लोग अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए पूर्णिमा व्रत रखते हैं। लेकिन लोग व्रत तो रखते हैं लेकिन खाने को लेकर उनके मन में कई सवाल आते रहते हैं। तो आइए जानते हैं पूर्णिमा व्रत में क्या खाएं।
(1) दूध की खीर
पूर्णिमा व्रत में आप दूध की खीर बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा आप दूध से बनी अन्य खाद्य सामग्री जैसे साबूदाना खीर, सेवइयां खीर, चावल की खीर का सेवन कर सकते हैं।
(2) सूखे खाद्य पदार्थ
अगर आप पूर्णिमा का व्रत रख रहे हैं तो आप सूखे खाद्य पदार्थ खा सकते हैं। सूखे खाद्य पदार्थों में आप काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट, पिस्ता, खजूर, खुबानी जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
अगर आप दिन में एक बार ही सूखा भोजन खाएं तो बेहतर होगा। क्योंकि अगर आप दिनभर किसी भी चक्कर में कुछ न कुछ खाते रहेंगे तो व्रत रखने का कोई मतलब नहीं है।
(3) फलों का सेवन
पूर्णिमा व्रत में आप फलों का सेवन कर सकते हैं, फल पूरी तरह से शाकाहारी होते हैं, जिनका सेवन पूर्णिमा व्रत में आराम से किया जा सकता है। इस व्रत में आप केला, संतरा, अंगूर, खीरा आदि फलों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन इन फलों का सेवन आपको पूजा करने के बाद ही करना चाहिए।
(4) सिंघाड़े का सेवन
पूर्णिमा व्रत में आप सिंघाड़े का सेवन कर सकते हैं। इस व्रत में आप सूखे सिंघाड़े का आटा पीसकर उस आटे से पूरी, हलवा या अन्य स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्णिमा व्रत में राजगिरी के आटे का हलवा भी खाया जा सकता है. इस हलवे में आप देसी घी, दूध, चीनी, मेवा आदि डालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
(5) साबूदाना खिचड़ी
पूर्णिमा व्रत रखने वाली महिलाएं साबूदाना खिचड़ी बनाकर खा सकती हैं। इस खिचड़ी को खाने से उनका व्रत नहीं टूटेगा। साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए आपको सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
पूर्णिमा व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए / पूर्णिमा व्रत में क्या नहीं खाएं
पूर्णिमा व्रत से जुड़ी लोगों की अलग-अलग तरह की मान्यताएं हैं। इस व्रत को लेकर लोगों के अलग-अलग विचार हो सकते हैं। लेकिन लगभग सभी व्रतों में हम कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं और कुछ का नहीं। अगर आप पूर्णिमा का व्रत कर रहे हैं तो आपको खाने में कुछ चीजों से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं पूर्णिमा व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए।
(1) नमक
पूर्णिमा व्रत में नमक खाना वर्जित है, हालांकि आप चाहें तो सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप कोई भी डिश बना रहे हैं तो उसमें भी सफेद नमक की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए।
(2) अंडा
पूर्णिमा व्रत में आपको अंडा नहीं खाना चाहिए। अंडा मांसाहारी होता है इसलिए इस व्रत में आपको अंडा और दूसरी मांसाहारी चीजें नहीं खानी चाहिए।
(3) प्याज और लहसुन
पूर्णिमा व्रत में प्याज-लहसुन खाना वर्जित माना जाता है। प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन माना जाता है इसलिए आपको इनका सेवन किसी भी व्रत में नहीं करना चाहिए।