डार्क सर्कल हटाने के उपाय – आंखों के नीचे काले घेरे या डार्क सर्कल एक आम समस्या है जो किसी को भी हो सकती है। लेकिन पुरुषों की तुलना में महिलाएं इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। आंखों के नीचे काले घेरे होने से खूबसूरत चेहरा खराब दिखने लगता है। व्यक्ति थका हुआ, बीमार और बूढ़ा दिखने लगता है। अगर आप भी डार्क सर्कल की समस्या से परेशान हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज की इस पोस्ट में हम डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे, जिन्हें अपनाकर आप आंखों के नीचे के काले धब्बों को दूर कर सकते हैं।
आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के घरेलू उपाय – Aankhon Ke Kale Ghere Kaise Hataye In Hindi
कई लोग आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए अंग्रेजी दवाइयों का सेवन करते हैं, वहीं महिलाएं काले घेरे छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं। लेकिन यहां हम आपको काले घेरे हटाने के घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे। तो आइए जानते हैं आंखों के नीचे काले घेरे कैसे हटाएं –
1) टमाटर
आमतौर पर लोग टमाटर का इस्तेमाल सब्जी के तौर पर करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टमाटर आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है। दरअसल, टमाटर में लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है, जो त्वचा को निखारने के साथ-साथ आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने में भी मदद करता है।
डार्क सर्कल हटाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को आंखों के नीचे के काले घेरों पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें। जल्दी नतीजे पाने के लिए आप इस प्रक्रिया को रोजाना कर सकते हैं।
2) गुलाब
गुलाब जल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाने और काले घेरों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं. आंखों के नीचे के काले घेरों को दूर करने के घरेलू उपाय करने के लिए कॉटन की मदद से काले घेरों पर गुलाब जल लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें.
3) दूध
दूध में लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो त्वचा को मुलायम, चिकना और चमकदार बनाने में मदद करता है. इसके अलावा आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए ठंडे दूध में रूई भिगोकर काले घेरों पर रखें। करीब 10 मिनट तक रूई को ऐसे ही रहने दें। इसके बाद साफ पानी से धो लें।
4) आलू
आलू सबसे आम सब्जी है, जिसका इस्तेमाल हर रसोई में होता है। आलू त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है और काले घेरे हटाने में भी कारगर है। इसके लिए कच्चे आलू को काटकर उसका रस निकाल लें। अब इस रस को रूई की मदद से आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद पानी से धो लें।
5) बादाम का तेल
बादाम में विटामिन ई की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को मुलायम और स्वस्थ रखने में मदद करता है। बादाम का तेल शरीर के किसी भी हिस्से पर लगाया जा सकता है। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए रात को सोने से पहले बादाम का तेल काले घेरों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें और रात भर लगा रहने दें, अगली सुबह पानी से धो लें।
6) एलोवेरा
एलोवेरा एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल अनगिनत बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता है। एलोवेरा में विटामिन ई होता है जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पर एलोवेरा जेल लगाएं। और इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद पानी से धो लें।
7) खीरा
खीरे के प्राकृतिक गुण शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। आपने टीवी पर या ब्यूटी पार्लर में लोगों को खीरे के स्लाइस को आंखों पर रखते हुए देखा होगा। आपको बता दें कि इसे सिर्फ फैशन के लिए नहीं रखा जाता बल्कि इसे रखने से आंखों को काफी फायदा होता है और डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हैं।
इसके लिए सबसे पहले खीरे को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें ताकि वह ठंडा हो जाए। इसके बाद खीरे के स्लाइस को काटकर आंखों पर रखें। और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें, इसके बाद आंखों को धो लें, कुछ ही दिनों में आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स दूर हो जाएंगे।
8) पुदीना
पुदीने में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है जो त्वचा को स्वस्थ रखने और डार्क सर्कल्स को दूर करने में फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स को दूर करने के लिए सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को आंखों के काले घेरों पर 10 मिनट तक लगाएं। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
9) शहद
शहद में विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए आंखों के नीचे काले घेरों पर शहद की पतली परत लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें और फिर साफ पानी से धो लें।
10) एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। इसका इस्तेमाल करने से सेहत को अनगिनत फायदे मिलते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए एप्पल साइडर विनेगर में रूई भिगोकर आंखों के नीचे काले घेरों पर लगाएं। कुछ मिनट बाद यह अपने आप सूख जाएगा, फिर पानी से धो लें।
11) नारियल का तेल
नारियल के तेल में पोषण और नमी देने वाले गुण होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। आंखों के नीचे काले घेरे हटाने के लिए रात को सोने से पहले आंखों के नीचे काले घेरों पर नारियल का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। मालिश करते समय उंगलियों को पहले दक्षिणावर्त (Clockwise)और फिर वामावर्त (Anti-clockwise) घुमाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह पानी से धो लें।