1 June 2024 Horoscope Today – आपको किसी सामाजिक समारोह में भी जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी के जातको के लिए ट्रांसफर ऑर्डर सामने आ सकता हैं।
आज का मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। प्राइवेट जॉब वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से अचानक कोई लाभ मिल सकता है। किसी और के चक्कर में न पड़ें, इससे आपकी मानसिक शांति खत्म हो जाएगी। आज आपको लव लाइफ को लेकर सावधान रहने की जरूरत है।
आज का वृषभ दैनिक राशिफल
विवाहितों के लिए दिन खर्च और भागदौड़ से भरा रहने वाला है। पैसों के मामले में सावधान रहने का समय है। आपको किसी सामाजिक समारोह में भी जाना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी के जातको के लिए ट्रांसफर ऑर्डर सामने आ सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव हो सकता है।
आज का मिथुन दैनिक राशिफल
अगर आप किसी के साथ मिलकर कोई बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं तो अभी इंतजार करना बेहतर होगा। घर में किसी से बहस हो सकती है। पुराने निवेश से जल्द ही लाभ मिलने के आसार हैं। आज आप लव लाइफ को लेकर कुछ नया और बड़ा कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
आज का कर्क दैनिक राशिफल
घर में किसी की तबीयत खराब होने से तनाव रहेगा। आप कोई लग्जरी वाहन खरीद सकते हैं। आप विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च करेंगे। शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है।
आज का सिंह दैनिक राशिफल
धन संबंधी मामलों के लिए समय अनुकूल है। किसी पुराने मित्र की मदद से कोई नया व्यवसाय शुरू हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर भी संभव है। बच्चों की ओर से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज का कन्या दैनिक राशिफल
अविवाहित युवाओं के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आय के स्रोत भी बढ़ेंगे। खर्चों के हिसाब से आय भी बढ़ेगी, घर में मेहमान आ सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
आज का तुला दैनिक राशिफल
भाग्य की मदद से सभी अटके हुए काम अपने आप बनते चले जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों और युवाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। संतान के खराब स्वास्थ्य के कारण कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी के सहयोग से आपका दिन अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।
आज का वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन मेहनत से भरा रहेगा। व्यापार में विस्तार होगा। यदि आप नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो अभी इंतजार करना बेहतर होगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों या बॉस से संबंधों में तनाव रहेगा, जो भविष्य में आपके लिए घातक हो सकता है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा होने की भी संभावना है।
आज का धनु दैनिक राशिफल
आपका दिन कम जिम्मेदारियों के कारण सुकून भरा रहेगा। मनचाहा काम करने से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। दांपत्य जीवन भी काफी अच्छा रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा।
आज का मकर दैनिक राशिफल
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आज किसी दूसरे से पैसों का लेन-देन न करें। नौकरी में पदोन्नति के भी योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।
आज का कुंभ दैनिक राशिफल
नौकरी में आपको कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में सदस्यों को लेकर चल रहे विवाद सुलझेंगे। आप गलत संगत की ओर बढ़ सकते हैं। घर की साज-सज्जा के लिए भी आप कुछ सामान खरीद सकते हैं। प्रेम जीवन काफी खुशहाल रहने वाला है।
आज का मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन सामान्य रहने वाला है। जीवनसाथी से बात करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें, अन्यथा कोई परेशानी हो सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से अनबन होने की संभावना है।